भारतीय दूतावास, अद्दिस अबाबा द्वारा 19 सितंबर 2026 को चांसरी परिसर में हिंदी दिवस 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी और गैर हिंदी भाषी प्रतिभागियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इथियोपिया के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसकी सबने भरपूर प्रशंसा की। सभी प्रतिभागियो ने हिंदी भाषा के महत्व तथा इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, काव्य-पाठ, भाषण, और हिंदी गायन आदि का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए, भारतीय दूतावास ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया